कटनी में सड़क पर दिखा 20 फीट लंबा अजगर: बरही और बांधवगढ़ से सटे क्षेत्र में दहशत; वन विभाग की टीम खोज रही – Katni News

कटनी जिले के बरही नगर में सोमवार सुबह विजयराघवगढ़ मार्ग पर 20 फीट लंबा विशाल अजगर को सड़क पार करते देखा गया। सुबह करीब 5 बजे हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने अजगर का वीडियो अपने मोबाइल

.

बरही वन परिक्षेत्र प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क से सटा हुआ है। इसी कारण वन्य प्राणी अक्सर भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। हाल ही में इस क्षेत्र में जंगली हाथी, बाघ और चीते के घूमने के वीडियो भी सामने आए थे, जिससे पहले ही लोग चिंतित थे। अब अजगर दिखने की इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल और बढ़ा दिया है।

विजयराघवगढ़ मार्ग पर रेंगता विशालकाय अजगर।

सुबह के समय जब लोगों ने विजयराघवगढ़ मार्ग के किनारे इस विशालकाय अजगर को रेंगते देखा, तो अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अजगर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और वन्य प्राणियों के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की अपील की है। ऐसा करने से किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा और वन्य जीव को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ा जा सकेगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *