14 महीने के बच्चे की फूड पाइप में फंसा 2 इंच लंबा मेटल स्प्रिंग, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे बचायी जान

Last Updated:

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) के डॉक्टरों ने गुरुवार को ऑपरेशन कर 14 महीने की एक बच्ची की जान बचाई. बच्ची ने गलती से 2 इंच लंबा धातु का स्प्रिंग निगल लिया था.

Zoom

बच्चे कई बार खेलते समय चीजों को मुंह में डाल लेते हैं. ऐसे में साइज में छोटे सामानों के गले में फंसने का खतरा रहता है जो जानलेवा भी हो सकता है. बच्चा ज्यादा छोटा हो तो समस्या को जानने में ही काफी समय लग जाता है और इमरजेंसी के हालात बन जाते हैं. ऐसा ही एक केस हाल ही में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) पहुंचा. जिसके बाद गुरुवार को डॉक्टर ने 14 साल की बच्ची का ऑपरेशन किया और उसकी जान को बचाया.

एम्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि धातु का स्प्रिंग फूड नली में फंस गया था, उसे एंडोस्कोपिक सर्जरी के जरिए सफलतापूर्वक निकाला गया. बच्ची यमुनानगर की रहने वाली है. उसको लगातार उल्टी होने और दो दिन तक खाने-पीने में असमर्थ रहने पर अस्पताल लाया गया. जांच के दौरान एक्स-रे में देखा गया कि बच्चे की ऊपरी खाद्य नली में एक बड़ा धातु का स्प्रिंग फंसा हुआ था. साथ ही म्यूकोसा पर अल्सरेशन भी दिखाई दिए. पेडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल जैन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “स्प्रिंग खाद्य नली के ऊपरी हिस्से में फंसा था. इसकी मोटाई सामान्य पेन के स्प्रिंग से काफी ज्यादा थी. यह लगभग आधा इंच चौड़ा और 1.5 से 2 इंच लंबा था.

इसे भी पढ़ें- पोते-पोतियों का साथ बुजुर्गों के दिमाग के लिए वरदान, शोधा का दावा ब्रेन रहता है एक्टिव

प्राइवेट अस्पताल से एम्स शिफ्ट किया गया
उन्होंने बताया कि पहले इसे देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में एंडोस्कोपिक तरीके से निकालने की कोशिश की गई, लेकिन खाद्य नली में सूजन और घाव होने के कारण यह जोखिमपूर्ण था, इसलिए बच्ची को तुरंत एम्स भेजा गया.

डॉ. जैन और उनकी टीम ने ऑपरेटिंग रूम में उन्नत एंडोस्कोपिक तकनीक का इस्तेमाल किया. स्प्रिंग को सावधानी से घुमाकर निकाला गया ताकि नली में कोई छेद न हो. एम्स ने कहा, “सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति जल्दी सुधरी और अगले दिन उसे सामान्य रूप से खाना शुरू कराया गया.”

डॉक्टर की सलाह
डॉ. जैन ने माता-पिता को सलाह दी कि स्प्रिंग, बैटरी, सिक्के और छोटे खिलौनों के हिस्से जैसी चीजें बच्चों की पहुंच से दूर रखें, क्योंकि इन्हें निगलना जानलेवा हो सकता है. उन्होंने कहा कि अगर बच्चा कुछ निगल ले तो तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं ताकि डॉक्टर वस्तु का आकार देखकर उचित उपचार कर सकें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

14 महीने के बच्चे की फूड पाइप में फंसा मेटल स्प्रिंग, एम्स में हुआ ऑपरेशन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *