छिंदवाड़ा में पानी की समस्या के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर: 20 साल पुरानी पाइपलाइन बदलेंगे, कमिश्नर ने 7 दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट – Chhindwara News

छिंदवाड़ा नगर निगम ने शहर में स्वच्छ और सुरक्षित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को अहम फैसला लिया। निगमायुक्त सी.पी. राय ने समीक्षा बैठक में पानी से जुड़ी शिकायतों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अब नागरिक कंट्रोल रूम के नंबर 71622

.

बैठक में निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि पेयजल वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर आने वाली शिकायतों पर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने और फील्ड स्तर पर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

20 साल पुरानी लाइनें बदलेंगी, 7 दिन में सर्वे आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 7 दिन के भीतर पूरे शहर की पेयजल पाइपलाइनों का सर्वे कर रिपोर्ट दें।

  • सर्वे में पता लगाया जाएगा कि किन क्षेत्रों में पाइपलाइन में लीकेज, टूट-फूट या जर्जर स्थिति है, ताकि समय रहते सुधार हो सके।
  • 20 साल से ज्यादा पुरानी सभी पाइपलाइनों को चिह्नित कर उनके रिप्लेसमेंट का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
  • पुरानी लाइनों से लीकेज और दूषित पानी का खतरा रहता है, इसलिए इन्हें चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा।

कोलीफॉर्म और आर्सेनिक की जांच हर हफ्ते जल गुणवत्ता को लेकर भी निगम ने सख्ती दिखाई है। अब पानी में कोलीफॉर्म और आर्सेनिक की जांच हर हफ्ते अनिवार्य रूप से कराई जाएगी। वहीं, अन्य जरूरी वॉटर क्वालिटी टेस्ट रोजाना होंगे। अगर जांच रिपोर्ट में कोई गड़बड़ी मिलती है, तो संबंधित इलाके में तुरंत सुधार किया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड की टंकी की सफाई कराई स्वच्छ जल आपूर्ति के तहत नगर निगम ने हाउसिंग बोर्ड चंदनगांव (वार्ड क्रमांक 34) स्थित पानी की टंकी की सफाई कराई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद शहर की टंकियों की सफाई पहले ही हो चुकी है। अब निर्धारित शेड्यूल (टर्मवाइज) के अनुसार टंकियों की सफाई का काम लगातार जारी रखा जाएगा।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *