गुना में चोरी के 2 केस बिना आरोपी पकड़े बंद: पीड़ितों ने जनसुनवाई में कहा- पुलिस ने की खानापूर्ति; फिर से जांच की मांग – Guna News

जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे फरियादी।

गुना जिले के बमोरी इलाके में दो साल पहले हुई चोरी की दो वारदातों में पुलिस ने बिना आरोपी पकड़े ही खात्मा रिपोर्ट लगा दी। इस बात का खुलासा होने पर पीड़ितों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर ASP से शिकायत की है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सिर्फ क

.

दो घरों से नगदी-जेवर समेत लाखों की हुई थी चोरी बमोरी के बिंदाखेड़ी गांव निवासी विनोद किरार ने जनसुनवाई में दिए आवेदन में बताया कि 15 जुलाई 2023 को उनके और एक अन्य रिश्तेदार के घर चोरी हुई थी।

  • विनोद किरार के घर: 20 हजार रुपए नकद, 5 किलो चांदी के जेवर, सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र और एक अंगूठी चोरी हुई थी। (FIR क्रमांक 122/23)
  • विमल किरार के घर: 80 हजार रुपए नकद, 3 किलो चांदी और सोने के जेवर चोरी हुए थे। (FIR क्रमांक 123/23)

तत्कालीन थाना प्रभारी और विवेचक पर खानापूर्ति का आरोप पीड़ितों ने बताया कि उस समय बमोरी के थाना प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया थे और दोनों मामलों के विवेचक ASI दिलीप कुशवाह थे। उन्होंने आरोप लगाया, “दोनों अपराधों में आरोपियों का पता लगाए बिना कागजी खानापूर्ति कर दिसंबर 2023 में खात्मा लगा दिया, जिसकी जानकारी हमें अभी लगी है।”

मांग- केस दोबारा खोलकर चोरों को पकड़ा जाए विनोद किरार ने कहा कि चोरी के तरीके से यह वारदात पारदी समुदाय के बदमाशों द्वारा किए जाने का संदेह है। यदि पुलिस इस तरह से कार्यवाही करेगी और अपराधियों को नहीं पकड़ेगी तो उनके हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने मांग की है कि इन दोनों मामलों में फिर से कार्रवाई शुरू कर अपराधियों का पता लगाया जाए और चोरी गया सामान भी बरामद किया जाए।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *