Last Updated:
डॉ. विवेकानंद ने डीप वेन थ्रोम्बोसिस के खतरे पर चेताया, 18 साल की लड़की की हार्मोनल गोलियों से मौत हुई. बिना डॉक्टर सलाह दवा लेना जानलेवा साबित हो सकता है.
पीरियड्स को रोकने के लिए हार्मोनल गोलियां. डॉक्टर के अनुसार, जब इस लड़की का स्कैन किया गया तो पता चला कि उसे डीप वेन थ्रोम्बोसिस है और खून का थक्का उसकी नाभि तक पहुंच चुका था. DVT में शरीर की नसों में खून के थक्के जम जाते हैं, खासकर पैरों में. यदि यह थक्का आगे जाकर फेफड़ों या दिल तक पहुंच जाए तो यह जानलेवा हो सकता है. यह स्थिति इतनी खतरनाक है कि सही समय पर इलाज न मिलने पर मरीज की मौत कुछ ही घंटों में हो सकती है. डॉक्टर ने बताया कि उस लड़की के पिता को तुरंत भर्ती कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने गंभीरता को समझा नहीं और देर कर दी. यही चूक आखिरकार जानलेवा साबित हुई.
इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि हार्मोनल दवाओं का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के बेहद खतरनाक हो सकता है. पीरियड्स रोकने या अनियमितता को ठीक करने के लिए अक्सर लड़कियां मेडिकल सलाह लिए बिना ही गोलियां खा लेती हैं, लेकिन यह शरीर पर गहरा असर डालती हैं. हार्मोनल बदलाव के कारण खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि ऐसी दवाएं लेने से पहले डॉक्टर से बात करना जरूरी है. हालांकि समय रहते इलाज मिलने पर वह बच सकती थी. खून के थक्के को दवाओं और समय पर इलाज के जरिए घोला जा सकता है, लेकिन लापरवाही ने उसकी जान ले ली. डॉ. विवेकानंद ने लोगों से अपील की कि अगर कभी भी पैरों में सूजन, दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट कराएं.
यह मामला हम सभी के लिए एक चेतावनी है. आधुनिक जीवनशैली, गलत खानपान, लंबे समय तक बैठे रहना और बिना सोचे-समझे दवाओं का इस्तेमाल हमें ऐसे खतरनाक रोगों के मुंह में धकेल सकते हैं. खासकर युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अक्सर यही माना जाता है कि यह बीमारी सिर्फ बुजुर्गों को होती है. लेकिन हकीकत यह है कि डीप वेन थ्रोम्बोसिस किसी को भी हो सकता है, और सही समय पर पहचाना जाए तो इससे बचाव संभव है.
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18… और पढ़ें