Last Updated:
18% of young in India diabetes: भारत में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं. यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है क्योंकि अधिकांश लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें डायबिटीज है. चिंता की बात यह है कि 18 प्रतिशत युवाओं को पहले से डायबिटीज है. युवाओं में डायबिटीज आने वाले कुछ सालों में उनके जीवन में हलचल मचा सकती है क्योंकि इसके कई गंभीर परिणाम सामने आते हैं और उसे पता तक नहीं चल पाता है. इसलिए मेटाबोलिक डिसॉर्डर एक्सपर्ट डॉ. पारस अग्रवाल से जानिए इसकी जांच कैसे करें और इसे कैसे रिवर्स करें.
How to reverse Diabetes in Young Age: नरेश कुमार गुड़गांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं. उनकी उम्र महज 30 साल है. पिछले कुछ महीनों से उसे कभी-कभार चक्कर आ रहा था. उन्हें भूख भी ज्यादा लगती है. पेशाब भी बार-बार करना पड़ रहा था. लेकिन इन सब चीजों पर उनका ध्यान नहीं जाता था. एक दिन अचानक उसे चक्कर आया और बेहोश होकर गिर गया. इसी डर के कारण वह अस्पताल गया. डॉक्टरों ने शुगर जांच की तो वह भौचक हो गया. नरेश का फास्टिंग ब्लड शुगर 300 के पार था. डॉक्टर ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से डायबिटीज था. उनकी लापरवाही की वजह से ब्लड शुगर आउट ऑफ कंट्रोल हो गया. भारत में करीब 18 प्रतिशत ऐसे युवा हैं जिन्हें पहले से डायबिटीज की बीमारी हो चुकी है. इनमें से अधिकांश को पता भी नहीं है कि उन्हें यह बीमारी है. डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो समय के साथ किडनी, हार्ट, आंखें और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को खोखला करने लगती है. इसलिए हर इंसान को इस बीमारी के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है. ऐसे में आखिर हम कैसे पता करें कि हमें डायबिटीज है. इस सवाल को लेकर हमने मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स गुरुग्राम में डायबेटिक्स, ओबेसिटी एंड मेटाबोलिक डिसॉर्डर के क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल से बात की.
कैसे पता करें डायबिटीज है
डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि डायबिटीज में शुरुआत में आपको पता ही नहीं लगेगा कि आपको बीमारी है. इसमें शुरुआत में कोई लक्षण नहीं दिखते.इसलिए सालों तक यह शरीर में बढ़ती रहती है और हमारे अंगों को खराब करती रहती है. इसलिए आपको 20-22 साल की उम्र से ही इसका टेस्ट करवाते रहना चाहिए. साल में एक बार तीन टेस्ट जरूर कराएं. डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि मुख्य रूप से शुरुआत में तीन टेस्ट जरूरी है. इसमें सबसे पहले फास्टिंग ब्लड शुगर की जांच होती है. इसका लेवल 100 से कम होना चाहिए. यदि यह ज्यादा है तो इसका मतलब है कि आपको डायबिटीज है. अब डायबिटीज किस लेवल पर है, इसके Hb1ac जांच करवानी होगी. एचबी1एसी टेस्ट. इसमें खून का सैंपल लिया जाता है और पिछले 2 से 3 महीने का एवरेज निकाला जाता है कि शुगर का लेवल कितना तक गया.
इसका नॉर्मल लेवल 5.7 प्रतिशत होना चाहिए. यदि 5.7 से 6.4 तक है तो इसका मतलब है कि आपको प्री-डायेबिटीज है. इसी समय आपको लाइफस्टाइल में सुधार करने की जरूरत है. अगर आपने इसे सही से हैंडल कर लिया तो यह रिवर्स भी हो सकता है. तीसरा टेस्ट है ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट. इसमें कुछ खाने के बाद खून का सैंपल लिया जाता है. इसमें देखा जाता है कि खाने के बाद ग्लूकोज बनने पर इसे इंसुलिन सही से टॉलरेट कर लेता है या नहीं. इसका नॉर्मल लेवल 140 है. 140 से 199 तक प्री-डायबेटिक माना जाता है और इसके उपर डायबिटीज माना जाता है. फिर दवा से ही इसे संतुलित किया जाता है. हर वयस्क इंसान को ये तीन टेस्ट साल में अवश्य कराना चाहिए.
क्या डायबिटीज को रिवर्स किया जाता है
डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि यदि डायबिटीज का लेवल अभी बहुत ज्यादा नहीं है, प्री-डायबेटिक स्टेज में है तो इसे पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए आपको कठिन लगन और मेहनत की जरूरत होती है. अगर आप डेडिकेशन के साथ अपनी लाइफस्टाइल को संतुलित कर लेते हैं और सही से खान-पान को कुदरती तौर-तरीकों पर ढाल सकते हैं तो यह रिवर्स हो सकता है लेकिन अमूमन लोग ऐसा करने में असफल रहते हैं. इसलिए सिर्फ 30-32 प्रतिशत लोगों में ही डायबिटीज रिवर्स हो पाता है.इसलिए यहां बताए जा रहे कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में उतार लीजिए.
शुगर कैसे करें रिवर्स
डॉ. पारस अग्रवाल कहते हैं सबसे पहला काम रात में जल्दी सुकून से सो जाएं. सोते समय गैजेट्स का इस्तेमाल न करें. खाना खाने के बाद थोड़ा टहल लें और फिर बिस्तर पर जाकर सुकून की नींद लें. सुबह उठ जाएं और गुनगुने पानी और नींबू और हो सके तो शहद पिएं. इसके बाद शरीर को स्ट्रैच करें. फिर अंकुरित अनाज का सेवन करें. इसका बाद अपने जीवन में रोजाना कम से कम आधा घंटा व्यायाम करें. व्यायाम के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं, अपनी क्षमतानुसार शरीर में हरकत लाएं, शरीर को थकाते रहे. जरूरी नहीं दिन में एक ही बार ऐसा करें. समय-समय पर बॉडी को थकाते रहे. भोजन में शुद्ध कुदरती चीजों का प्रयोग करें. शुद्ध अनाज से बना खाना खाएं. रोज हरी सब्जी, ताजे फल, सीड्स और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें. पर्याप्त पानी पिएं. मन में तनाव न लें. तनाव दूर करने के लिए योग, मेडिटेशन का सहारा लें और हर रात बिना बीच में उठे 7 से 8 घंटे की नींद लें. ऐसे करेंगे तो डायबिटीज रिवर्स हो जाएगी.
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep…और पढ़ें
Excelled with colors in media industry, enriched more than 19 years of professional experience. Lakshmi Narayan is currently leading the Lifestyle, Health, and Religion section at News18. His role blends in-dep… और पढ़ें