पार्लर गई 17 साल की लड़की को ले जाना पड़ा अस्पताल, हेयर स्ट्रेटनिंग बनी जानलेवा, हो गई किडनी डैमेज

Last Updated:

17 Years Old Kidney Damage: किडनी डैमेज सिर्फ खानपान ही नहीं बल्कि स्किन पर लगाए जाने वाले कई केमिकल प्रोडक्ट्स से भी हो सकता है. हाल ही में हेयर स्ट्रेट करवाने गयी 17 साल की लड़की को किडनी में खराबी के कारण अस्पताल पहुंचाना पड़ गया.

लड़कियां अक्सर बालों को स्टाइल करने के लिए कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स करवाती हैं. लेकिन सुंदर दिखने की जल्दबाजी में कई बार इस बात पर ध्यान नहीं दिया जाता है कि केमिकल वाले प्रोडक्ट बेहतर रिजल्ट की जगह बीमारी भी दे सकते हैं.

हाल ही में हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए पार्लर गयी 17 साल की लड़की को अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ना. ये घटना इजरायल की है. अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का गंभीर रूप से किडनी डैमेज हुआ है. ये इकलौता मामला नहीं है. पिछले महीने 25 साल की लड़की भी हेयर स्ट्रेटनिंग के कारण होने वाले किडनी डैमेज के साथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

इन लक्षणों के साथ लड़की पहुंची अस्पताल
रिपोर्ट के अनुसार, हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट के बाद लड़की लगातार उल्टी, मतली, तेज सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस कर रही थी. जिसके बाद उसे अस्पतला पहुंचाया गया. जहां पता चला कि लड़की की किडनियां गंभीर रूप से डैमेज हो गयी है.

हेयर स्ट्रेटनिंग और किडनी डैमेज का कनेक्शन
नेफ्रोलॉजी इंस्टीट्यूट की हेड प्रोफेसर लिंडा शावित और डॉ. एलोन बेनाया द्वारा 2023 में प्रकाशित एक अध्ययन में 14 से 58 वर्ष की आयु की 26 ऐसी महिलाओं के मामले दर्ज किए गए, जिन्हें कोई मेडिकल इश्यू नहीं थी. लेकिन गंभीर किडनी फेलियर के कारण अस्पताल में एडमिट हुई. खास बात ये है कि शोधकर्ताओं ने पाया कि उन सभी ने ग्लाइऑक्सिलिक एसिड बेस्ड हेयर-स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट करवाए थे.

कैसे करें बचाव
हालांक दुनियाभर से कई ऐसे मामलों के आने के बाद कई जगह पर सरकार ने ग्लाइऑक्सिलिक एसिड वाले प्रोडक्टर को बैन कर दिया है. लेकिन इसके बावजूद जरूरी है कि स्किन या बालों पर कोई भी केमिकल वाले प्रोडक्ट को लगाने से पहले इसके साइड इफेक्ट के बारे में अच्छी तरह से जानकारी जुटा लें. इसके अलावा इस बात पर भी ध्यान दें कि स्ट्रेटनिंग के लिए यूज किए जाने वाले प्रोडक्ट को सीधे स्कैल्प या बालों की जड़ों पर न लगाएं. साथ ही कम से कम 1.5 सेंटीमीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए. इसके अलावा, हेयरड्रेसर और ग्राहक दोनों को उत्पाद को गर्म न करने और निर्देशों का पालन करने के लिए सावधान रहना चाहिए.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

हेयर स्ट्रेटनिंग बनी जानलेवा, 17 साल की लड़की का किडनी डैमेज

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *