MP के आदिवासी सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से दरिंदगी, पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंची; 3 महीने की प्रेग्नेंट निकली

Last Updated:

मध्य प्रदेश के सागर में एक 12 साल की छात्रा से सब्जी विक्रेता ने दरिंदगी की है और छात्रा की जब तबियत खराब हुई, तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां जांच में पता चला कि वह 3 महीने की गर्भवती है.

MP Government Hostel: मध्य प्रदेश के सागर से एक दिल दहलाने वाला मामला आया है, जब एक आदिवासी सरकारी हॉस्टल में 12 साल की छात्रा से सब्जी विक्रेता ने रेप किया. अल्ताफ नाम का एक युवक छात्रावास में सब्जी देने आता था और उसने बहाने से पीड़िता को फुसलाकर अपने जाल में फंसाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुई जांच
सब्जी सप्लायर अल्ताफ ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. इसी वजह से उनसे इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया. फिर आरोपी ने पीड़िता के साथ 4 महीने तक रेप किया. इसके बाद छात्रा की तबियत बिगड़ गई और पेट में दर्द हुआ, बाद में अस्पताल में जांच करवाई, जहां छात्र 3 महीने की गर्भवती निकली. पीड़िता इस समय भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है. कोहेफिजा थाने में केस दर्ज किया गया है और इसके अलावा सागर जिले के खुरई थाने केस डायरी भेज दी गई है.

आरोपी के साथ वकीलों ने की मारपीट
इसके अलावा एक दूसरे मामले में कोहेफिजा में 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. लेकिन कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को घेर कर उसकी पिटाई कर दी. मारमीट के दौरान पुलिस आरोपी को बचाती दिखी. इस दौरान पुलिस के साथ भी झूमा-झटकी हुई. आरोपी ने पीड़िता को धर्म परिवर्तन और वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया था. बाद में पुलिस और वकीलों के बीच बहस का भी एक वीडियो सामने आया था.

ब्लैकमेलिंग कर पैसे की डिमांड भी करता था आरोपी
आरोपी ओसाफ अली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करता था. आरोपी छात्रा को घुमाने के लिए बाहर ले गया और छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ संबंध बनाए और ब्लैकमेलिंग कर पैसे की भी डिमांड करता था. मामले को लेकर एसीपी अनिल बाजपेई का कहना है कि थाना कोहेफिजा क्षेत्र में आरोपी मोटरसाइकिल पर बिठाकर छात्रा को खानूगांव ले गया, जहां पर उसके साथ गलत काम किया. आरोपी ने धमकाकर कई बार लड़की के साथ गलत काम किया है.

इसको लेकर के थाना में एक मामला दर्ज हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ की जा रही है. धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था या नहीं. इसके लिए विवेचना की जा रही है. आरोपी ने जब घटना को अंजाम दिया था उस समय वह माइनर था.

homemadhya-pradesh

MP में 12 साल की छात्रा से दरिंदगी, जांच के बाद 3 महीने की प्रेग्नेंट निकली

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *