10वीं फेल? अब कोई दिक्कत नहीं! ये कोर्स दिलाएगा खाद-बीज बेचने का रोजगार, सिर्फ 11 महीने में पूरा होगा डिप्लोमा

Last Updated:

Agriculture Diploma Course Admission. छतरपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा उन युवक युवतियों के लिए 11 माह का व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया गया है, जिन्होंने कक्षा 10वीं तक ही पढ़ाई की है. इस कोर्स को करने के बाद ऐसे युवक-युवतियां खुद का बीज भंडार दुकान खोल सकती हैं. 

छतरपुर जिले में कृषि विभाग द्वारा उन युवक-युवतियों के लिए 11 माह का व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया गया है, जो कृषि क्षेत्र में रोजगार पाना चाहते हैं.

Chhatarpur News

दरअसल, इस प्रशिक्षण में खेती-किसानी की आधुनिक तकनीकों, फसल चक्र, जैविक खेती, बीज भंडारण, खाद प्रबंधन, और बाजार से जुड़ाव की व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है.

Chhatarpur News

कोर्स की कक्षाएं जिला मुख्यालय पर विधिवत रूप से आयोजित होती हैं और अंतिम परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों को मान्य डिप्लोमा दिया जाता है. इस डिप्लोमा के बाद उम्मीदवार खाद-बीज भंडार की दुकान खोल सकते हैं, कृषि संबंधी लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं.

Chhatarpur News

बता दें, ये 11 महीने का डिप्लोमा कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है. कृषि विभाग द्वारा ये कोर्स 12 महीने संचालित किए जाते हैं.  डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 अभ्यर्थी का बैच चलाया जाता है. वर्तमान में आवेदन मांगे गए हैं. जैसे ही 40 अभ्यर्थी आवेदन करेंगे, इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो जाएगा.

Beej Bhndara License

आत्मा परियोजना के अधिकारी डॉ बीपी सूत्रकार बताते हैं कि जो व्यक्ति दसवीं पास या फेल है और बेरोजगार है. साथ ही उम्र का कोई बंधन नहीं है. ऐसे व्यक्ति कृषि क्षेत्र में रोजगार प्रारंभ करना चाहते हैं तो उनके लिए देसी डिप्लोमा का बैच छतरपुर जिले में प्रारंभ हो रहा है जिसके लिए आवेदन करें और 28000 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बनवा लें.

Beej Dukan Licence

ये डिमांड ड्राफ्ट “diploma in agriculture extension services for input dealer, SBI,Chhatarpur ( IFSC Code : SBIN0001628 Account number 41245989271) के नाम बनवाना होगा.

Beej Kitnashak Dukan Licence

इसके साथ ही दो फोटोग्राफ,10वीं की अंकसूची और आधार कार्ड के साथ जिला कृषि कार्यालय में पहुंचकर जमा कर दें. एडमिशन होने के बाद 48 सप्ताह क्लास लगेगी, जिसमें सप्ताह में एक दिन क्लास लगेगी, जिसमें कैंडिडेट को आना पड़ेगा.

Chhatarpur News

परीक्षा में पास होने के लिए चार क्विज तथा एक मिड टर्म परीक्षा बीच में देनी होगी. उसके बाद वार्षिक परीक्षा होगी. प्रत्येक कैंडिडेट को छः प्रकार के अभिलेख,(1) प्रॉब्लम सॉल्यूशन रजिस्टर (2) प्रैक्टिकल फाइल/फील्ड  बुक (3) असाइनमेंट (4) हरबेरियम फाइल (5) स्केच पंजी (6)  सक्सेस स्टोरी अनिवार्य रूप से बनाना होंगे. बता दें, यह सब रिकॉर्ड 30 नंबर के होते हैं. सभी कैंडिडेट को इन नियमों का पालन करना होगा.

homecareer

ये कोर्स दिलाएगा खाद-बीज बेचने का रोजगार, सिर्फ 11 महीने में पूरा होगा डिप्लोम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *