बुरहानपुर में हजरत चुपशाह वली का 105वां उर्स: 27 और 28 मार्च को होगा आयोजित, देशभर से लोग पहुंचेंगे, शनिवार को लंगर-ए-आम – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में हजरत चुपशाह वली दरगाह का 105वां वार्षिक उर्स 27 और 28 मार्च को मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में जिलेभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। उर्स के पहले दिन, 27 मार्च को शाम 4 बजे दरगाह से संदल निकाला जाएगा। यह संदल इकबाल चौक होते हुए वापस दरगाह पहुंचेगा। रात 10 बजे दरगाह परिसर में महफिल-ए-मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। इस दौरान, विभिन्न राज्यों से आए खलीफा हजरात और मुरीदीन पीर अपनी मुरादें पूरी होने पर अकीदत के साथ चादर पेश करेंगे। वे दादा पीर सादउल्ला मियां, अलहाज मसूद शाह मदनी मियां और हाफिज मुस्तकीम शाह मदनी के आस्ताने में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। शनिवार को होगा लंगर-ए-आम
28 मार्च को फजर की नमाज के बाद कुल शरीफ और फातेहा ख्वानी होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से लंगर-ए-आम (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा। दरगाह प्रबंधक सज्जादा नशीन हाजी मोहम्मद युनुस शाह मदनी और डॉ. महबूब मदनी ने सभी जायरीनों से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *