.
ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब-क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।
1. इंदौर में NSUI नेताओं को पुलिस ने घसीटा
देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में एनएसयूआई उग्र आंदोलन किया। संगठन द्वारा विश्वविद्यालय के आरएनटी परिसर में जंगी प्रदर्शन किया।
हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। जंगी प्रदर्शन में सैकड़ों छात्रों ने आते से ही विश्वविद्यालय परिसर में घुसने का प्रयास किया और वहां पुलिस से उनकी धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने एनएसयूआई अध्यक्ष रजक पटेल सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें…
2. एमपी में कांग्रेस करेगी 9 अप्रैल को ‘क्रूर विश्वासघात’ आंदोलन

मध्य प्रदेश कांग्रेस 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की बदहाली और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों को बिचौलियों के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें…
3. इंदौर नगर निगम का 8453 करोड़ रुपए का बजट पेश

इंदौर नगर निगम का 8453 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया। इस बजट में मास्टर प्लान की सड़कों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया गया है। कुशवाह नगर जैसी नई सड़कों का निर्माण और अधूरी सड़कों को तेजी से पूरा करने की योजना शामिल की गई है।
बजट का बड़ा हिस्सा पानी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर है। इनमें नर्मदा परियोजना का चौथा चरण, नई पाइपलाइन बिछाना, पुरानी पाइपलाइन बदलना, हर वार्ड में पानी टेस्टिंग लैब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
4. इंदौर में जिम संचालक पर तलवार से हमला

शहर के एरोड्रम इलाके में कार पार्किंग को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक हो गया। गुस्साए पड़ोसी ने जिम संचालक पर तलवार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है।
मामला 60 फीट रोड का है, जहां आशु व्यास जिम का संचालन करते हैं। उनका पास में रहने वाले राकेश खंडेलवाल से कार पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि पड़ोसी तलवार लेकर मौके पर पहुंच गया और अचानक हमला कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
5. मोबाइल पर बात के बाद तीसरी मंजिल से गिरी युवती

शहर के छत्रीपुरा इलाके में एक 18 वर्षीय युवती की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, हालांकि मोबाइल पर किससे बातचीत हो रही थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
मामला समाजवाद नगर गली नंबर-3 का है, जहां रहने वाली मेहक राठौर सोमवार रात छत से नीचे गिर गई। परिजनों के अनुसार, वह मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और कुछ देर बाद नीचे आ गिरी। उसका मोबाइल छत पर ही मिला है। पूरी खबर पढ़ें…
6. ‘लादेन’ नाम से खौफ फैलाने वाला ड्रग तस्कर गिरफ्तार

खजराना पुलिस ने खुद को ‘ओसामा’ बताकर खौफ फैलाने वाले ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 100 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई है। शहर में उसे ‘लादेन’ नाम से जाना जाता था और वह इसी नाम का इस्तेमाल कर लोगों में डर बैठाता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ओसामा चंदन नगर इलाके का रहने वाला है। उसकी शक्ल और नाम कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन से मिलते-जुलते होने के कारण लोग उसे ‘लादेन’ कहकर बुलाते थे। आरोपी भी इसी नाम का इस्तेमाल कर अपना रौब जमाता था। पूरी खबर पढ़ें…
7. मैनेजमेंट की प्रोफेसर को 40 बार किया कॉल

इंदौर में एक निजी कॉलेज में मैनेजमेंट प्रोफेसर महिला का सिर उसके पति ने दीवार पर दे मारा। गला पकड़कर कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो जिंदा नहीं छोड़ेगा। पति की हरकत से नाराज महिला ने घर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने 40 बार कॉल किया। जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने उसे ढूंढकर यह हरकत की है। पूरी खबर पढ़ें…
8. चौकीदार पर सरिए से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में चौकीदार पर हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 70 वर्षीय मुन्नालाल वंशकार एक मकान के बाहर चौकीदारी कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला ने उनसे अपने पति को फोन लगाने के लिए कहा और बताया कि सफाई के दौरान एक महिला पहली मंजिल से गिर गई है। चौकीदार ने अपनी डायरी से नंबर निकालकर महिला के पति गोपाल मंसोरे को फोन किया। पूरी खबर पढ़ें…
9. इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर जिला प्रशासन ने टिगरिया बादशाह क्षेत्र के समीप एक गोदाम पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के संग्रहित सॉल्वेंट बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें…
10. ब्लैकमेल कर अकाउंट में डलवाए रुपए
इंदौर के द्वारकापुरी में ब्लैकमेल कर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठग ने 15 साल की लड़की के न्यूड फोटो और वीडियो अपने पास होने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर खाते में रुपए डलवा लिए। द्वारकापुरी पुलिस ने इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में एफआईआर दर्ज की है।पूरी खबर पढ़ें
.