सीधी में निकली 1 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा: सांसद रीती पाठक बोली- तिरंगे के सामने हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाता है – Sidhi News

सेमरिया बाजार में तिरंगा यात्रा, सांसद रीती पाठक और जिला अध्यक्ष रहे शामिल

सीधी जिले के ग्राम सेमरिया बाजार में सोमवार सुबह एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सीधी सांसद एवं विधायक रीती पाठक और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं क

.

सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस यात्रा ने सेमरिया बाजार की गलियों को तिरंगे के रंग में रंग दिया। लगभग 1 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। हर उम्र के लोग उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाते रहे। रैली के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। चप्पा-चप्पा पुलिस बल की मौजूदगी रही ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

यात्रा में शामिल होकर विधायक रीती पाठक ने कहा, “तिरंगा हर भारतीय की पहचान और सम्मान का प्रतीक है। हमें इसे हमेशा ऊंचा रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। यह सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि हमारे बलिदानों और गौरव का प्रतीक है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा, “तिरंगा यात्रा केवल दिखावा नहीं, बल्कि इसे दिल से अपनाने का संकल्प है। हर नागरिक को इसके सम्मान में योगदान देना चाहिए। यही हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है।”

इस मौके पर युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एकजुट होकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम को प्रदर्शित किया। तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इससे पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। सेमरिया बाजार में निकली इस यात्रा ने एक बार फिर साबित किया कि तिरंगे के सामने हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाता है।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *