1 दिन की डाइट, 4 किलो चावल, 2 किलो मीट, 3 किलो सब्जियां और 15 अंडे, कौन खाता है इतना

Last Updated:

Diet of Sumo Wrestler: इस धरती पर कुछ ऐसे भी इंसान हैं जो एक दिन में 4 किलो चावल, 2 किलो मीट, 3 किलो सब्जियां और 15 अंडे रोज खाते हैं. इनका वजन 200 किलोग्राम तक हो सकता है. ऐसा नहीं है कि यह डाइट सिर्फ किसी एक दिन खा लिया बल्कि उनका हमेशा रोज का डाइट यही है. इनका शरीर इतना विशाल होता है कि आपको देखकर डर लग सकता है. क्या आप जानना चाहेंगे कि ये कौन लोग होते हैं.

Zoom

सुमो पहलवान की एक रोज की डाइट क्या होती है.

Diet of Sumo Wrestler:  भारत में शायद ही सुमो पहलवान हो लेकिन दुनिया के कई देशों में सुमो पहलवानों की अच्छी खासी संख्या होती है.जापान इसका गढ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुमो पहलवान की एक दिन की खुराक कितनी होती है. अगर मोटे तौर पर बात करे तो सुमो पहलवान एक दिन में 4 किलो चावल, 2 किलो मीट, 3 किलो सब्जियां और दर्जन भर से ज्यादा अंडे कम से कम खाते हैं. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सुमो पहलवान की यह खुराक वजन बढ़ाने के लिए नहीं है बल्कि ताकत को बदलने की एक कला है और इसके लिए वे कठिन मेहनत करते हैं और संयमित रूप से सिर्फ 2 समय ही खाना खाते है.

20 हजार कैलोरी की जरूरत
यूएसएसूमो डॉट कॉम के मुताबिक सुमो पहलवान सुबह का नाश्ता नहीं करते. सुबह उठने के बाद वे घंटों कड़ी ट्रेनिंग करते हैं. इसके बाद सीधे दोपहर का भारी भोजन करते हैं. उनके इस भोजन का मुख्य हिस्सा चंको-नाबे सूप है जो प्रोटीन और विटामिन्स का पावरहाउस माना जाता है. यही उन्हें चपल और सुपर-साइज बनाते हैं. आमतौर पर एक पुरुष को पूरे दिन में 2 से 2500 कैलोरी ऊर्जा तक की जरूरत होती है लेकिन सुमो पहलवान को एक दिन में 15 से 20 हजार कैलोरी ऊर्जा लेनी पडती है. इसके लिए उन्हें रोज 8 से 10 किलो तक आहार लेना पड़ता है. कौन सुमो पहलवान कितना खाएगा यह उसकी कैटगरी के हिसाब से तय होता है.

एक दिन में क्या-क्या खाता है
एक दिन में सुमो पहलवान कितना और क्या-क्या खाएगा यह पहलवानों की रैंक और शरीर के वजन पर निर्भर होता है. सुमो पहलवानों में सबसे बड़ा रैंक योकोजुना है. योकोजुना पहलवान सामान्य पहलवानों से ज्यादा खाता है. सामान्य सुमो पहलवान एक दिन में 3 से 4 किलो तक चावल, 2 किलो तक मीट या मछली, 3 किलो तक सब्जियां, 10-15 अंडे और 2-3 लीटर बीयर का सेवन करते हैं.

कैसे बनता है चंको नाबे

सुमो पहलवानों के भोजन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा चंको नाबे है. चंको नाबे जापानी स्टू या सूप होता है जिसे एक बड़े बर्तन में पकाया जाता है. इसमें इन चीजों को शामिल किया जाता है.

  • प्रोटीन: इसमें चिकन, मछली, बीफ या टोफू (Tofu) प्रचुर मात्रा में डाला जाता है.
  • सब्जियां: गोभी, प्याज, मशरूम, गाजर और मूली जैसी ढेर सारी ताजी सब्जियां डाली जाती हैं.
  • चावल – सुमो पहलवानों के लिए चावल ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत है. वे एक बार में 5 से 10 बड़े कटोरे चावल खाते हैं. वजन के हिसाब से देखें तो यह लगभग 1.5 से 2 किलो पका हुआ चावल होता है.
  • साइड डिश और नूडल्स- चंको-नाबे खत्म होने के बाद बचे हुए शोरबे में वे लगभग 500 ग्राम नूडल्स डालकर खाते हैं.
  • अंडे: प्रोटीन के लिए वे एक बार में 5 से 10 उबले अंडे या ऑमलेट खा सकते हैं.
  • तरल पदार्थ- भोजन के दौरान वे 1 से 2 लीटर बीयर या अन्य कैलोरी युक्त ड्रिंक्स पीते हैं ताकि कैलोरी काउंट और बढ़ सके.

सुमो पहलवान की दिनचर्या
सुमो पहलवान का अनुशासित दिनचर्या होता है. वे बेहद कठिन नियमों का पालन करते हैं. सुमो पहलवान सुबह 4 या 5 बजे उठ जाते हैं और खाली पेट 5-6 घंटे तक कड़ी ट्रेनिंग करते हैं.उनकी कठिन ट्रेनिंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि एक दिन में सुमो पहलवान 4 से 5 लीटर तक पसीना निकालते हैं. कठिन मेहनत के कारण उनकी मेटाबॉलिज्म धीमी हो जाती है और भूख बहुत तेज लगती है. चूंकि वे नाश्ता नहीं करते हैं, इसलिए 11 बजे संपूर्ण भोजन करते हैं. इसमें कम से कम 5000 कैलोरी होती है. दोपहर में इस भारी भोजन के तुरंत बाद सुमो पहलवान 3-4 घंटे की नींद लेते हैं. यह शरीर को भोजन से मिलने वाली ऊर्जा को फैट के रूप में स्टोर करने में मदद करता है. कैलोरी बढ़ाने के लिए वे भोजन के साथ बड़ी मात्रा में बीयर का सेवन भी करते हैं. पाचन में मदद करने और कैलोरी बढ़ाने के लिए कई पहलवान खाने के साथ बीयर का भी सेवन करते हैं.

About the Author

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *