भोपाल के एक फ्लैट से ₹61 लाख कैश जब्त: मारपीट के आरोपियों की सर्चिंग के दौरान मिली रकम; हवाला की आशंका, 3 युवक हिरासत में – Bhopal News


भोपाल की एमपी नगर पुलिस मारपीट के आरोपियों की तलाश में सर्चिंग करती हुई मीरा परिसर जोन 2 पहुंची। जहां एक फ्लैट में तीन युवक रकम गिनते हुए दिखाई दिए। वहां से 61 लाख रुपए कैश जब्त किए गए हैं। पूछताछ में तीनों युवक रकम के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। लिहाजा पुलिस को रकम हवाला की होने का शक हुआ। देर रात पुलिस तीनों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछता जारी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है आगे की कार्रवाई आईटी की टीम करेगी। बता दें कि जोन-2 में स्थित द लेजी कैफे में सोमवार की रात छात्रों और कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई थी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस कैफे कर्मचारी का पत्थर मारकर सर फोड़ने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तभी पुलिस को मीरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में आरोपियों के छिपे होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस फ्लैट के गेट पर नाक करती है। काफी प्रयासों के बाद भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस ने सख़्ती बरतना शुरू की। चेतावनी दी की गेट नहीं खोलने की हालत में गेट तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर प्रवेश करेंगे। तब अंदर बैठे युवकों ने गेट खोला, जहां बड़ी मात्रा में कैश रखा था। जिसे जब्त कर पुलिस तीनों युवकों सहित थाने पहुंची। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *