सिंह राशिफल: आज का दिन रहेगा शुभ, नौकरी और शिक्षा में सफलता के संकेत, पढ़े

Aaj ka Singh Rashifal, Today Leo Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 26 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. आज मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है. पंचम भाव में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बन रहा है, जो शिक्षा, करियर और सम्मान के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है. वहीं धन भाव में शनि की स्थिति व्यापार और आर्थिक मामलों में संतुलित परिणाम देने वाली मानी जा रही है. कुल मिलाकर दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में संयम भी जरूरी होगा.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के क्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों के लिए आज अच्छा समय है. कुंडली में पंच ग्रहों की उपस्थिति और पंचम भाव में गुरु-चंद्र की युति से कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम मिलने के संकेत हैं. अधिकारी वर्ग से सराहना मिल सकती है और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा, जिससे काम समय पर पूरा होगा. जो लोग नई जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है.

सिंह राशि शिक्षा राशिफल 
विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को खास फायदा मिल सकता है. गुरु और चंद्रमा की युति से एकाग्रता बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा. जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, वहां सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. शिक्षकों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे पढ़ाई में सुधार दिखाई देगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रह सकता है. कारोबार में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने सौदों से फायदा मिल सकता है. हालांकि नए प्रयोग करने के बजाय अपने मौजूदा काम पर ध्यान देना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं. निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच-समझकर कदम उठाएं, भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है. धन भाव में शनि की स्थिति व्यापार व्यवसाय में अच्छे लाभ के संकेत दे रही है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. कोई बड़ी समस्या के संकेत नहीं हैं, लेकिन छोटी-मोटी थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. जिन लोगों को पिछले कुछ दिनों से परेशानी चल रही थी, उन्हें राहत मिलने के संकेत हैं. पुरानी बीमारियों में भी धीरे धीरे राहत की संभावनाएं है. फिर भी सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरते. खानपान का ध्यान रखें.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन और लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है. चंद्रमा की दृष्टि संबंधों में मधुरता लाने का काम करेगी. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आपसी समझ मजबूत होगी. पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. हालांकि परिवार से बाहर किसी नए संबंध में उलझना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. इससे मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए भाग्य अंक 2 रहने वाला है. इसके अलावा 1 और 8 अंक भी शुभ रहेंगे, लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी जरूरी काम, वाहन नंबर या निर्णय में इन अंकों का उपयोग करना फायदेमंद रह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है, पंचम भाव ने मिथुन राशि बन रही है जिसकी वजह से आज गणेशजी की पूजा करना शुभ रहेगा. इससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *