रिपोर्ट- अशोक अग्रवाल. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में विमान गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया. पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस जैसे ही असलियत से वाकिफ हुई, सभी की जान में जान आई. दरअसल शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में प्लेन गिरने की सूचना से पूरे ग्वालियर संभाग में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना देने वाले ने कहा कि साहब हवाई जहाज गिर गया है. उसमें से धुआं निकल रहा है. आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. जब जांच शुरू की तो पता चला कि कोई प्लेन नहीं गिरा बल्कि वहां एक प्लेन जैसा खिलौना मिला. प्लेन की तरह दिखने वाले गुब्बारे को देख सभी ने राहत की सांस ली. पुलिस ने लोगों को समझाइश दी कि अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए.
.