मिलान में ‘देसी गर्ल’ का ब्लैक मैजिक! गले में पन्ने का हार और कातिलाना अंदाज, देखें फोटोज़

होमफोटोलाइफ़फैशन

मिलान में ‘देसी गर्ल’ का ब्लैक मैजिक! गले में पन्ने का हार और कातिलाना अंदाज

Last Updated:

Priyanka Chopra Fashion: इटली के मिलान शहर में जब लग्जरी ब्रांड बुल्गारी (Bvlgari) का ‘Eclettica’ हाई ज्वेलरी शोकेस हुआ, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी थीं और वो हैं हमारी अपनी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा. रेड कार्पेट पर तो बहुत से सितारे आते हैं, लेकिन प्रियंका का ये लुक किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था, जहाँ स्टाइल, कॉन्फिडेंस और टाइमिंग सब कुछ एकदम परफेक्ट था.

Priyanka Chopra Fashion: इटली के मिलान शहर में जब लग्जरी ब्रांड बुल्गारी (Bvlgari) का ‘Eclettica’ हाई ज्वेलरी शोकेस हुआ, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी थीं और वो हैं हमारी अपनी ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा. रेड कार्पेट पर तो बहुत से सितारे आते हैं, लेकिन प्रियंका का ये लुक किसी फिल्म के सीन जैसा लग रहा था, जहाँ स्टाइल, कॉन्फिडेंस और टाइमिंग सब कुछ एकदम परफेक्ट था.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

प्रियंका ने इस खास मौके के लिए एक ब्लैक कलर का स्ट्रक्चर्ड गाउन चुना था. ये गाउन बहुत ज्यादा चमक-धमक वाला नहीं था, बल्कि इसकी सादगी ही इसकी असली ताकत थी. गाउन की फिटिंग और उसका डिजाइन ऐसा था जो प्रियंका की पर्सनैलिटी को और भी ज्यादा निखार रहा था. इसमें बोल्डनेस और शालीनता का एक कमाल का बैलेंस दिख रहा था.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

अगर ड्रेस की बारीकियों की बात करें, तो इसका ‘स्वीटहार्ट नेकलाइन’ इसे क्लासिक लुक दे रहा था. लेकिन सबका ध्यान खींचा कंधे पर बने उस ‘स्कल्पचरल डिजाइन’ ने, जिसने पूरी ड्रेस को एक मॉडर्न और आर्टिस्टिक टच दे दिया था. ऐसा लग रहा था जैसे कोई कपड़े की ड्रेस नहीं, बल्कि कोई खूबसूरत कलाकृति पहनी हो.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

Add News18 as
Preferred Source on Google

ड्रेस का फैब्रिक भी साधारण नहीं था; इसमें हल्की सी बनावट थी जो रोशनी में चमक रही थी. जैसे-जैसे प्रियंका चल रही थीं, गाउन का पिछला हिस्सा जमीन पर लहरा रहा था. ये लुक न सिर्फ दिखने में सुंदर था, बल्कि इसमें एक ऐसी गरिमा थी जो आम रेड कार्पेट ड्रेसेस में कम ही देखने को मिलती है.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

चूंकि ये बुल्गारी का ज्वेलरी इवेंट था, तो गहने तो खास होने ही थे. प्रियंका ने गले में एक बेहद कीमती डायमंड नेकलेस पहना था, जिसके बीचों-बीच एक बड़ा और गहरे हरे रंग का पन्ना (Emerald) लगा था. इस पन्ने की चमक ब्लैक ड्रेस पर इतनी उभर कर आ रही थी कि इसे नजरअंदाज करना नामुमकिन था.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

प्रियंका ने ज्वेलरी के मामले में बहुत समझदारी दिखाई. उन्होंने नेकलेस के साथ मैचिंग ईयररिंग्स और अंगूठियां पहनीं, लेकिन सब कुछ इतना नपा-तुला था कि गहने उनकी खूबसूरती को दबा नहीं रहे थे, बल्कि उसे और बढ़ा रहे थे. उन्होंने दिखा दिया कि सही तरीके से एक्सेसरीज पहनना भी एक कला है.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

मेकअप और हेयरस्टाइल ने इस पूरे लुक को कंप्लीट किया. प्रियंका ने बालों का जूड़ा (Updo) बनाया था और साइड से एक लट निकाली हुई थी, जिससे उनका चेहरा और नेकलाइन साफ नजर आ रहे थे. मेकअप को उन्होंने बहुत ही सटल और ग्लॉसी रखा, जिससे पूरा ध्यान उनकी आंखों और ज्वेलरी पर ही रहे.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

इवेंट में ऐन हैथवे, दुआ लीपा और जेक गिलेनहॉल जैसे बड़े-बड़े हॉलीवुड सितारे मौजूद थे, लेकिन प्रियंका की मौजूदगी सबसे अलग थी.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

उन्होंने अपनी खामोश खूबसूरती और गजब के आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया. प्रियंका ने साबित कर दिया कि सादगी और सही चुनाव किसी भी भारी-भरकम चमक से ज्यादा असरदार हो सकते हैं.  Image Credit: Instagram-jerryxmimi

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *