बच्चों के लिए सेफ होली का इंतजाम, घर पर बनाएं फूलों से केमिकल फ्री कलर

Last Updated:

Homemade Holi Color: होली रंग दिखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन इन्हें पक्का करने के लिए जो केमिकल मिलाए जाते हैं वो खतरनाक होते हैं. इससे स्किन-हेयर डैमेज के साथ आंखों के खराब होने का भी खतरा रहता है. खासतौर पर बच्चों के लिए ज्यादा डेंजर है, ऐसे में आप फूलों से ऑर्गेनिक कलर बना सकते हैं. तरीका बिल्कुल आसान है जिसे आप यहां सीख सकते हैं.

Zoom

How To Make Holi Colours At Home: रंगों का त्यौहार होली अब ज्यादा दूर नहीं. 4 मार्च 2026 को होली महोत्सव मनाया जाएगा. सबके चेहरे रंग-गुलाल से रंगे जाएंगे. लेकिन ये रंग अब पहले की तरह नहीं रह गए है. इन्हें पक्का बनाने के लिए कई सारे केमिकल को मिलाया जाता है. इससे स्किन, हेयर और अगर आंखों में चले जाए तो रोशनी जाने का भी खतरा रहता है.

ऐसे में ऑर्गेनिक कलर से होली करना ही सेफ होता है. लेकिन इसकी किमत बहुत ज्यादा होती है. ऐसे में यदि आप कम पैसों में होली का पूरा मजा लूटना चाहते हैं, और अपनी स्किन को भी हेल्दी रखना चाहते हैं, तो घर फूलों से रंग बनाने का तरीका आप यहां सीख सकते हैं. खासतौर पर यदि आपके घर छोटे बच्चें हैं, तो ये लेख आपके लिए बहुत जरूरी है. क्योंकि केमिकल वाले रंगों से ज्यादा खतरा बच्चों की सेंसिटिव त्वचा को ज्यादा है.

घर पर हर्बल कलर बनाने का तरीका

गेंदे के फूल से पीला रंग
गेंदे के फूल से आप पीला रंग बना सकते हैं. पीला रंग खुशी और उत्साह का प्रतीक है. गेंदे के फूलों से बना रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होता है और इसमें हल्की-सी खुशबू भी होती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले गेंदे के फूलों की पंखुड़ियां अलग कर लें. इन्हें तेज धूप में अच्छी तरह सुखा लें. पूरी तरह सूखने के बाद मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. गहरा पीला रंग पाने के लिए इसमें थोड़ी-सी हल्दी मिला सकती हैं. मात्रा बढ़ाने के लिए थोड़ा मकई का आटा मिला दें.

गुलाब से गुलाबी रंग
गुलाबी रंग बनाने के लिए आप गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को धूप में सुखा लें.सूखने के बाद इन्हें पीसकर पाउडर बना लें.वहीं यदि आपको गीला रंग बनाना है तो गुलाब की पंखुड़ियों को रात भर पानी में भिगो दें. अगले दिन इस पानी को हल्का उबाल लें.सुबह तक आपको गहरा गुलाबी पानी मिल जाएगा, जो बच्चों के लिए भी सुरक्षित है.

अपराजिता से नीला रंग
अपराजिता के नीले फूल प्राकृतिक नीला रंग बनाने के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.ताजे या सूखे अपराजिता के फूल गर्म पानी में डाल दें. कुछ ही मिनटों में पानी गहरा नीला हो जाएगा. वहीं सूखा रंग बनाने के लिए फूलों को अच्छी तरह सुखा लें. इन्हें पीसकर पाउडर बना लें. इसमें थोड़ा-सा मैदा या आरारोट पाउडर मिला दें.

ये रंग आपकी और बच्चों की त्वचा के लिए बेहतर होते हैं और किसी तरह की जलन या एलर्जी का खतरा भी कम रहता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *