पीले नजर आने लगे बच्चों के वाइट स्कूल शूज, इस एक ट्रिक से दोबारा चमकाएं नए जैसा

Last Updated:

White Shoes Cleaning Hacks: बच्चों के वाइट स्कूल शूज को कितना भी घिस-घिसकर धो दें, लेकिन चमक लौटती ही नहीं है. गंदगी के कारण जूते पीले होते जा रहा हैं, और बच्चा भी स्कूल में इसके लिए डांट खाता है, तो ये क्लीनिंग ट्रिक फायदेमंद साबित हो सकती है.

Zoom

How To Clean White Shoes:  यूनिफॉर्म से लेकर जूते तक सबकुछ चमकते रहना चाहिए, वरना बच्चा तो डांट सुनता ही है, साथ में पेरैंट्स को भी चार बातें स्कूल वाले सुना देते हैं. ऐसे में सफेद जूते को सालभर चमकाना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. खासतौर पर जब बच्चा खूब खेलकूद करता हो. कितना भी घिस लो या वाशिंग मशीन में डाल दो सफेद जूतों पर पीलापन आने लगता है. ऐसे में नए जूते खरीद के अलावा को दूसरा चारा नहीं नजर आता है. लेकिन हर साल सफेद जूते खरीदने पर कितना पैसा खर्च करेंगे…

सफेद जूते को साफ करना है तो इसे नॉर्मल सफाई नहीं बल्कि स्पेशल ट्रीटमेंट देना पड़ता है.  यानी कि जूतों को ब्रश से घिसने की गलती न करें, इससे उनकी चमक कम पड़ जाएगी साथी ऊपरी लेयर घिसने से धूल-डस्ट इसमें बूरी तरह से बैठ जाएंगे.  इसके अलावा धोने के लिए जूते को गंदगी से काले होने का इंतजार न करें. जल्द से जल्दी सफाई जरूरी है. आखिरी में आता है इसे धोने का सही तरीका.  इसके लिए इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है-

हल्का साबुन या डिटर्जेंट इस्तेमाल करें- जूतों को साफ करते समय बहुत हार्ड डिटर्जेंट का उपयोग न करें. तेज केमिकल जूतों की चमक खत्म कर सकते हैं.

ज्यादा रगड़ने से बचें- जूतों की हल्के हाथ से सफाई करें. अगर जूते ज्यादा गंदे हैं, तो पहले उन्हें कुछ देर पानी में भिगो दें. इससे गंदगी ढीली हो जाएगी और ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

धूप में ज्यादा देर न रखें- जूतों को धोने के बाद तेज धूप में लंबे समय तक न रखें. ज्यादा धूप से जूतों की चमक कम हो सकती है और सफेद रंग पीला पड़ सकता है.

सही स्टोरेज भी जरूरी- जूते पूरी तरह सूखने के बाद ही उन्हें अलमारी या बॉक्स में रखें. गीले या हल्के नम जूते बंद जगह में रखने से उनमें दाग और बदबू दोनों आ सकते हैं.

जिद्दी दागों के लिए करें ये उपाय
यदि जूते पर जिद्दी दाग लगे हैं, तो इन्हें हटाने के लिए आप वाइट विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे दाग वाली जगह पर कुछ देर लगा कर छोड़ दें. फिर इसे नॉर्मल तरीके से धोकर सूखा लें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *