नथिंग फोन 4a की पहली सेल आज, फोन 4a प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, दोनों का डिज़ाइन खास

टेक कंपनी नथिंग ने अपनी नई नथिंग फोन 4a सीरीज को पिछले हफ्ते लॉन्च कर चुकी है. इस सीरीज में नथिंग फोन 4a और नथिंग फोन 4a Pro शामिल हैं. इनमें से फोन 4a की से आज यानी कि 13 मार्च से शुरू हो रही हैं. वहीं दूसरा डिवाइस फोन 4a Pro आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी सेल 27 मार्च से शुरू होगी.

नथिंग फोन 4a सीरीज की कीमत: सबसे पहले बात करें नथिंग फोन 4a Pro की कीमत तो इसके 8GB + 128GB की कीमत ₹39,999, 8GB + 256GB की कीमत ₹42,999 और 12GB + 256GB की कीमत ₹45,999 है.

दूसरी तरफ नथिंग फोन 4a की कीमत: 8GB + 128GB के लिए ₹31,999, 8GB + 256GB के लिए ₹34,999 और 12GB + 256GB के लिए ₹37,999 है. बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन 4a को लगभग ₹24,999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.

दोनों स्मार्टफोन कंपनी के सिग्नेचर डिजाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कई अहम अंतर भी हैं. फोन 4a में नया ग्लिफ बार दिया गया है, जबकि फोन 4a Pro में Glyph Matrix फीचर मिलता है, जिसे पहले नथिंग फोन 3 में देखा गया था.

डिजाइन और बिल्ड
नथिंग फोन 4a Pro तीन कलर- सिल्वर, ब्लैक और पिंक में आता है. वहीं फोन 4a पिंक, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

फोन 4a Pro में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है और इसमें IP65 रेटिंग मिलती है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है. इसकी मोटाई लगभग 7.95mm है.

वहीं फोन 4a में कंपनी का क्लासिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन मिलता है. इसमें ग्लास बैक और प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है और इसकी मोटाई 8.55mm है. इसमें IP64 रेटिंग मिलती है.

डिस्प्ले और बैटरी
दोनों स्मार्टफोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है.

  • फोन 4a Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट
  • फोन 4a में 120Hz रिफ्रेश रेट

फोन 4a Pro की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है, जबकि फोन 4a में 4,500 निट्स ब्राइटनेस मिलती है. दोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है. बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 5400mAh बैटरी और 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
नथिंग फोन 4a Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि फोन 4a में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है. दोनों स्मार्टफोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आते हैं और Pro मॉडल में LPDDR5X RAM भी दी गई है.

ये फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नथिंग OS 4.1 पर चलते हैं. कंपनी के मुताबिक इन्हें 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.

कैमरा

दोनों स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

फोन 4a Pro में:

  1. 50MP Sony प्राइमरी कैमरा
  2. 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम)
  3. 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा

फोन 4a में:

  1. 50MP Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा
  2. 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो
  3. 8MP अल्ट्रा-वाइड
  4. दोनों स्मार्टफोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *