Last Updated:
Idli Sambar Recipe: इडली-सांभर हो या डोसा, नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह दक्षिण भारतीय व्यंजन स्वाद और हेल्थ दोनों से भरपूर है. आइए जानें इडली-सांभर की आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी.
इडली-सांभर हो या डोसा, नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह दक्षिण भारतीय व्यंजन स्वाद और सेहत दोनों से भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे झटपट बनाया जा सकता है, बस सही तरीका अपनाना ज़रूरी है. आइए जानें इडली-सांभर की आसान रेसिपी.
इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इस मिश्रण को पीसकर मुलायम और गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इस घोल में स्वादानुसार नमक मिलाकर इसे ढककर 8-10 घंटे के लिए गर्म जगह पर रखें, ताकि इसमें खमीर अच्छी तरह उठ जाए. जब घोल फूल जाए, तब इसमें इनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथों से मिला लें.
अब इडली के सांचे को हल्के तेल से चिकना करें और उसमें तैयार घोल डालें. सांचों को स्टीमर में रखकर 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं, जब इडली नरम और फूली हुई बन जाए, तो गैस बंद कर दें और थोड़ी देर ठंडा होने दें. तैयार इडली को सांचे से निकालकर गरमा-गरम नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सांभर बनाने के लिए सबसे पहले अरहर दाल को अच्छी तरह धोकर नरम होने तक उबाल लें. अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब हींग और करी पत्ता डालकर तड़का तैयार करें. इसके बाद कटी हुई सब्जियां जैसे भिंडी, लौकी, बैंगन, आलू, टमाटर और प्याज डालें और उन्हें हल्का नरम होने तक भूनें.
अब इसमें उबली हुई दाल डालें और अच्छी तरह मिलाएं, फिर इमली का पल्प, सांभर मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें, ताकि सांभर का सही गाढ़ापन बना रहे. इसे मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकने दें, जिससे सभी मसाले और सब्जियों का स्वाद अच्छी तरह घुल-मिल जाए.
जब सांभर अच्छी तरह पक जाए और खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. गरमा-गरम स्वादिष्ट सांभर तैयार है, जिसे इडली, डोसा या चावल के साथ परोसा जा सकता है. इसे घर के बच्चे, बड़े या बुजुर्ग खा सकते है, क्योंकि यह सेहत के लिए लाभदायक है.
इडली और सांभर सेहत के लिए बेहद लाभदायक और संतुलित भोजन माने जाते हैं. इडली बिना ज्यादा तेल के भाप में बनाई जाती है, इसलिए यह हल्की, कम वसा वाली और पचने में आसान होती है. वहीं, सांभर में अरहर दाल और विभिन्न सब्जियों का उपयोग किया जाता है, जिससे शरीर को प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं.
बता दें कि यह संयोजन न केवल पेट को भरता है, बल्कि ऊर्जा भी प्रदान करता है. इडली-सांभर का भोजन बच्चों, वयस्कों और बुजुर्गों सभी के लिए उपयुक्त होता है और नियमित रूप से सेवन करने पर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है.
.