रीवा में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर यूथ कांग्रेस ने शनिवार को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कॉलेज चौराहा पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाले के किनारे गैस चूल्हा रखकर उसे जलाने की कोशिश की और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस का कहना है कि लगातार बढ़ती गैस सिलेंडर की कीमतों से आम जनता परेशान है। रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द गैस सिलेंडर के दाम कम करने चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। फिलहाल इस विरोध प्रदर्शन को लेकर स्थानीय लोगों में भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कीमतों में कमी नहीं की गई तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। .