Last Updated:
Ashpveda नाम की यह आयुर्वेदिक कंपनी भारत देश में पतंजलि जैसी बड़ी कंपनी को भी पीछे छोड़ने आ गई है. इस कंपनी को चलाने वाले हरीराम रिणवा है जो की करीबन 15 साल से आयुर्वेदिक कंपनियों में काम कर चुके हैं. इनका दावा है कि वह 100 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन के लक्ष्य के साथ चल रहे हैं.
दिल्ली: हमारे देश में आयुर्वेदिक के प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसलिए यह भी देखा जा रहा है कि आयुर्वेदिक कंपनियां और इनसे मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स बनाने वाले बड़े ब्रांड अब लगातार अपना विस्तार करते जा रहे हैं और मार्केट में नए-नए आयुर्वेदिक कंपनियां और प्रोडक्ट्स भी आ रहे हैं. ऐसी ही एक बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी ‘Ashpveda’ भी है जो इस वक्त पतंजलि जैसी बड़ी कंपनी को मार्केट में टक्कर दे रही है.
Ashpveda जैसी एक बड़ी आयुर्वेदिक कंपनी खड़ी करने वाले हरिराम रिणवा है. हरिराम एक काफी गरीब परिवार से आते हैं, जिनके पिता एक किसान हैं और उनकी मां एक घर चलाने वाली आम सी महिला हैं. इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़ में की है. अपनी पढ़ाई के दौरान ही इन्होंने समझ लिया था कि देश में ज्यादातर लोगों का रुझान आयुर्वेदिक दवाइयां की तरफ है. इसलिए इन्होंने आगे चलकर एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम किया जिसमें उन्होंने करीबन 15 साल काम किया.
ऐसे की अपनी कंपनी की शुरुआत
हरिराम बताते हैं कि 15 साल आयुर्वेदिक कंपनी में काम करके उन्होंने काफी हद तक आयुर्वेदिक चीजों और उस पर चल रहे है बिजनेस को समझ लिया था. इसलिए उन्होंने फिर 2019 में संस्थापक के रूप में Ashpveda —The Absolute Ayurveda कंपनी की नींव रखी. हरिराम ने बताया कि उन्हें आयुर्वेदिक ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने और प्रोडक्ट डेवलपमेंट व मार्केट रिसर्च का अच्छा खासा अनुभव था. तभी उन्होंने अपने इस सारे अनुभव का इस्तेमाल करके कुछ सालों में ही अपनी इस कंपनी को 30 से 35 करोड़ रुपए की वैल्यूएशन वाली कंपनी बना दिया है.
अपनी इस तेजी से ग्रोथ कस उन्होंने यह भी बताया कि जहां वह प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं वहीं इसकी मैन्युफैक्चरिंग और इसकी पैकेजिंग पर भी वह खास ध्यान दे रहे हैं. उनका कहना था कि कई लोगों ने उन्हें कहा है कि उनका प्रोडक्ट देखने में बिल्कुल किसी विदेशी प्रोडक्ट जैसा लगता है और यह सब उनके द्वारा पैकेजिंग की मेहनत के ऊपर काम करने से हुआ है. Ashpveda स्किन, हेयर और बॉडी केयर में 45 से अधिक हानिकारक केमिकल्स-रहित, क्लीन और हाई नेचुरल-स्कोर उत्पाद बनाता है और भारत के साथ-साथ दुबई, सऊदी अरब, मॉरीशस, यूक्रेन, कनाडा व अमेरिका जैसे देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. उनका यह भी कहना था कि आने वाले कुछ सालों में आयुर्वेदिक की तरफ लोगों का रुझान और ज्यादा पड़ेगा इसलिए इसमें विस्तार का स्कोप और भी ज्यादा है.
अगला लक्ष्य है यह
हरिराम बताते हैं कि उनकी कंपनी का अब लक्ष्य तेजी से और विस्तार करना है. उनका कहना था कि वह कई देशों में अपने ब्रांड की उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं लेकिन वह अब 25 से ज्यादा और देश में अपने ब्रैंड को पहुंचाना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय फ्लैगशिप स्टोर खोलना, डिजिटल इनोवेशन को तेज करना और ग्लोबल उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और विस्तृत देना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह एयरपोर्ट रिटेल, आधुनिक ट्रेड, SIS और तेज़ी से बढ़ते एक्सपोर्ट मार्केट में आक्रामक रूप से विस्तार कर रहे हैं. वहीं इसके साथ है उनका यह भी कहना था कि आने वाले कुछ वर्षों में उनका सीधा लक्ष्य यह भी है कि वह अपनी कंपनी की वैल्यूएशन करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंचा दें.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
.