एंड्रॉयड 16 और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकते हैं सैमसंग के नए गैलेक्सी A37 और A57

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग जल्द ही अपनी पॉपुलर सैमसंग गैलेक्सी A सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. लेटेस्ट लीक के मुताबिक कंपनी गैलेक्सी A37 5G और गैलेक्सी A57 5G को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में इन दोनों फोनों के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं.

बताया जा रहा है कि दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आएंगे, लेकिन इनमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं. इनमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, नए Exynos प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

गैलेक्सी A37 5G: संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A37 5G में एक्सिनोस 1480 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग का एक्सपीरिएंस देगा. फोन में 6.7-इंच का फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.

ये फोन 6GB और 8GB RAM के साथ आ सकता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB ऑप्शन मिल सकते हैं. हालांकि इस बार माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं दिया जा सकता.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है. बैटरी के लिए इसमें 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है. फोन Android 16 और One UI 8.5 के साथ आ सकता है.

सैमसंग गैलेक्सी A57 5G: क्या होगा खास
दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी A57 5G में ज्यादा पावरफुल Exynos 1680 चिपसेट दिए जाने की संभावना है. इसमें 8GB RAM के साथ बेहतर मल्टीटास्किंग का अनुभव मिल सकता है.

डिस्प्ले यहां भी 6.7-इंच का सुपर अमोलेड और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. कैमरा सेटअप भी लगभग वही रहेगा- 50MP का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड, 5MP मैक्रो और 12MP सेल्फी कैमरा. कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन थोड़ा आगे हो सकता है. इसमें Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट मिलने की संभावना है. इसके अलावा 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है.

फिलहाल इन फोन की भारत में लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर लीक सही साबित होती है, तो ये नए गैलेक्सी A-सीरीज़ स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *