अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह का असर अब देश में दिखने लगा है। युद्ध का सीधा असर एलपीजी गैस सिलेंडर पर पड़ा है। देश में LPG की किल्लत हो रही है। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। मंगलवार से कॉमर्शियल गैस की बुकिंग और सप्लाई दोनों बंद हो गए है। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट्स बंद होने की नौबत आ जाएगी। घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन के उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नर्मदापुरम में भी एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट साफ दिखने लगा है। लोगों को बुकिंग के बाद भी 4,5 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। हालांकि आधिकारिक रूप से कोई नहीं बोला रहा है। जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत नहीं है। पर्याप्त स्टॉक है। लेकिन गैस एजेंसी और गोदामों का आलम अलग है। सिलेंडर लेने के लिए ग्राहक एजेंसी, गोदाम पहुंच रहे। जहां उन्हें दो, तीन दिन का हवाला दिया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग नम्बर पर सर्वर इशू
गैस एजेंसीज के ऑनलाइन नंबर से बुकिंग बंद हो गई। उसमें सर्वर ईश्यू बताया जा रहा है। गैस डायरी लेकर लोग एजेंसियों पर जा रहे हैं, लेकिन सर्वर का इश्यू बता कर मना किया जा रहा है। अभी सिर्फ फोन-पे पर जाकर गैस की बुकिंग हो रही है। यानी बुकिंग के साथ ही रुपए कट रहे हैं। गैस डिलेवर कब होगी। इस पर एजेंसी संचालक चार, पांच दिन गैस के घर पहुंचने की बात कह रहे हैं। कमर्शियल का स्टॉक आना बंद हुआ
गरिमा गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद कर दिया है। घरेलू सिलेंडर की गाड़ियां भी देरी से आ रही। जिस वजह से डिलेवरी में चार पांच दिन का वक्त लग रहा है। पहले बुकिंग 200 आती थी। अब 400, 500 बुकिंग आ रही है। बुकिंग के पांच दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिला
नर्मदापुरम के शांतिनगर निवासी मन्नू सिंह परिहार का कहना है कि 6 मार्च को बुकिंग की, लेकिन आज तक सिलेंडर डिलेवर नहीं हुआ। ग्राम बम्होरी खुर्द के किसान योगेश सिंह तोमर ने मंगलवार शाम 5 बजे गरिमा एजेंसी पर पहुंचे। योगेश ने कहाा मुझे गैस टंकी चाहिए। खाना बनाने की किल्लत हो रही है। उन्होंने बताया बताया नर्मदापुरम में बच्चे पढ़ने के लिए रहते हैं। तीन दिन से घर सिलेंडर नहीं है। बुकिंग भी की, लेकिन अबतक सिलेंडर नहीं मिला। ऐसे में बाजार से खाना पड़ रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की पूर्ति पर्याप्त
जिला आपूर्ति अधिकारी रश्मि साहू का कहना है कि जिले में पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। कहीं भी किल्लत या संकट की स्थिति नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडर की 25 दिनों के बाद ही बुकिंग हो रही है। कर्मशियल सिलेंडर बुकिंग बंद होने की अधिकृत जानकारी हमें नहीं मिली है। एजेंसियों ने कमर्शियल सिलेंडर देना बंद कर दिए हैं। रेस्टोरेंट बंद करने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं
नर्मदापुरम के यशराज होटल के ऑनर बृज भूषण सोनी का कहना है कि जब तक कॉमर्शियल गैस का स्टॉक है। तब तो रेस्टोरेंट में सभी आइटम बनेंगे। बाद में केवल तंदूर पर ही काम होगा। तन्दूरी आइटम ही बना पाएंगे। पचमढ़ी के होटल और रेस्टोरेंट व्यावसायी चिंतित है। उन्हें चिंता सता रही कि कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिला तो उनका व्यापार ठप हो जाएगा। रेस्टोरेंट संचालक लक्की खालसा ने बताया पचमढ़ी में केवल पर्यटकों से व्यापार है। ग्राहकों को खाना की किल्लत होगी तो फिर पर्यटन स्थल सूना हो जाएगा। .