इडली-डोसा से बोर हो गए? अप्पम का वो स्वाद जो हर बाइट में देगा सरप्राइज, जानिए आसान रेसिपी

Kerala Appam Recipe: आप हर बार नाश्ते में इडली और डोसा खाकर थोड़ा बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त है कुछ नया ट्राई करने का. दक्षिण भारत की थाली में एक ऐसा डिश भी है जो देखने में जितना सुंदर लगता है, खाने में उससे कहीं ज्यादा लाजवाब होता है-नाम है अप्पम. हल्का, नरम और बेहद स्वादिष्ट, अप्पम अब धीरे-धीरे पूरे देश में लोगों का फेवरेट बनता जा रहा है. अप्पम की सबसे खास बात इसकी बनावट है. इसका बीच वाला हिस्सा एकदम मुलायम और स्पंजी होता है, जबकि किनारे पतले और हल्के क्रिस्प होते हैं. यही कॉम्बिनेशन इसे बाकी डिश से अलग बनाता है.

इतना ही नहीं, इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें भी काफी सिंपल होती हैं, जिससे यह हेल्दी ऑप्शन बन जाता है. आज के दौर में जब लोग हेल्दी और टेस्टी खाने की तलाश में रहते हैं, अप्पम एक बेहतरीन चॉइस बनकर सामने आया है, अगर आपने अब तक इसे ट्राई नहीं किया, तो यकीन मानिए आप एक शानदार स्वाद से अभी तक दूर हैं.

अप्पम क्यों है खास?
अप्पम सिर्फ एक डिश नहीं है, बल्कि यह दक्षिण भारत की फूड कल्चर का अहम हिस्सा है. खासकर केरल में इसे बहुत प्यार से बनाया और खाया जाता है. वहां के त्योहारों और खास मौकों पर अप्पम जरूर बनता है. इसकी खासियत यह भी है कि यह पूरी तरह से राइस बेस्ड डिश है और इसमें नारियल का फ्लेवर इसे और भी खास बना देता है. हल्का होने की वजह से यह पेट पर भारी नहीं पड़ता, इसलिए इसे नाश्ते या डिनर में आसानी से खाया जा सकता है.

अप्पम की कहानी और परंपरा
दक्षिण भारत में चावल और नारियल की भरपूर पैदावार होती है. यही वजह है कि वहां के ज्यादातर पकवान इन्हीं दो चीजों के आसपास घूमते हैं. अप्पम भी इन्हीं से बना एक पारंपरिक डिश है, जो सालों से लोगों की थाली का हिस्सा बना हुआ है. समय के साथ इसकी रेसिपी में छोटे-मोटे बदलाव आए, लेकिन इसका असली स्वाद आज भी वैसा ही बना हुआ है. यही कारण है कि अप्पम आज भी हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

अप्पम बनाने के लिए जरूरी चीजें
अप्पम बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. घर में आसानी से मिलने वाली चीजों से ही यह तैयार हो जाता है:
-चावल
-नारियल का दूध
-नमक
-खमीर

घर पर ऐसे बनाएं परफेक्ट अप्पम
अप्पम बनाने की प्रोसेस थोड़ी लंबी जरूर लग सकती है, लेकिन एक बार समझ आ जाए तो यह काफी आसान हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

-सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें. जब चावल नरम हो जाएं, तो उन्हें नारियल के दूध के साथ पीसकर पतला बैटर तैयार करें. इसके बाद इसमें थोड़ा खमीर मिलाकर इसे कुछ समय के लिए ढककर रख दें, ताकि इसमें हल्का फर्मेंटेशन हो सके.

-जब बैटर तैयार हो जाए, तो अप्पम पैन या अप्पाचट्टी को गर्म करें. उसमें थोड़ा सा बैटर डालें और पैन को हल्का घुमाएं, जिससे बैटर किनारों तक फैल जाए. अब इसे ढककर कुछ मिनट तक पकाएं.

-कुछ ही देर में आपका अप्पम तैयार हो जाएगा-बीच से नरम और किनारों से हल्का क्रिस्प.

कैसे करें सर्व और बढ़ाएं स्वाद
अप्पम का असली मजा तब आता है जब इसे गरमा-गरम सर्व किया जाए. इसे आप वेज करी, नारियल की चटनी या स्टू के साथ खा सकते हैं.

कुछ लोग इसे मीठे के साथ भी पसंद करते हैं, जैसे नारियल दूध और चीनी के साथ. हर तरीके से इसका स्वाद अलग और खास लगता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *