असम की महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव: बुरहानपुर में भुसावल-इटारसी लाइन पर पड़ी मिली, आधार कार्ड से हुई पहचान – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में बुधवार सुबह भुसावल-इटारसी रेलवे ट्रैक पर 42 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। निंबोला पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान मीनाक्षी कुतुम के रूप में हुई है। शव असीरगढ़ और चांदनी रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर खंभा नंबर 538-2 और 509-32 के बीच मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला ट्रेन से गिर गई होगी। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर निंबोला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार किया और उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां फिलहाल मर्चुरी में रखा गया है। महिला के पास से मिला आधार कार्ड मृतक महिला के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, पर्स, मोबाइल फोन और ट्रेन के दो टिकट बरामद हुए हैं। इन दस्तावेजों की मदद से पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हालांकि, महिला के मोबाइल का लॉक खुल न पाने के कारण देर शाम तक परिवार या रिश्तेदारों से संपर्क नहीं हो पाया। सहायक उप निरीक्षक दिनेश सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। उसके सिर और दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बरामद किए गए रेलवे टिकटों में एक 11 मार्च का डिब्रूगढ़ (असम) से कल्याण और दूसरा 15 मार्च का कल्याण से पटना का है। परिजनों से संपर्क होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *