US Attacks Venezuela Live: कराकस में सैन्य हेलिकॉप्टर से रॉकेट फायरिंग का दावा
वेनेजुएला पर हमला: कराकस में जारी हमलों के बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सैन्य हेलिकॉप्टर को जमीन पर मौजूद लक्ष्य पर रॉकेट दागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शहर के ऊपर उड़ता हेलिकॉप्टर अचानक रॉकेट फायर करता दिख रहा है, जिसके बाद जमीन पर विस्फोट होता है. इस फुटेज के सामने आने से यह संकेत और मजबूत हो गए हैं कि राजधानी में सैन्य कार्रवाई अब हवाई हमलों तक पहुंच चुकी है. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इससे कराकस में चल रहे ऑपरेशन की गंभीरता और बढ़ती दिखाई दे रही है.
US Attacks Venezuela Live: राष्ट्रपति भवन के पास सड़कों पर टैंकों की गश्त
वेनेजुएला पर हमला: वेनेजुएला की राजधानी कराकस में धमाकों और हवाई हमलों के बीच हालात और ज्यादा भयावह हो गए हैं. मिराफ्लोरेस राष्ट्रपति भवन के आसपास सायरन लगातार बज रहे हैं और सड़कों पर टैंकों की गश्त शुरू कर दी गई है. चश्मदीदों के मुताबिक शहर के कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों की मौजूदगी और बढ़ा दी गई. राजधानी में सैन्य हलचल अपने चरम पर है और आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.
BREAKING: Sirens sounding, Tanks patrolling the streets of Caracas, Venezuela, near the Miraflores Presidential Palace amid explosions and strikes pic.twitter.com/0jPi8vMtD8
— Insider Paper (@TheInsiderPaper) January 3, 2026
Venezuela Attack News Live: कोलंबिया के राष्ट्रपति वेनेजुएला के साथ आए
वेनेजुएला पर हमला: कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस वक्त वेनेजुएला की राजधानी कराकस पर बमबारी हो रही है. पेट्रो ने कहा, ‘काराकस पर अभी बम गिराए जा रहे हैं. दुनिया को सचेत किया जाना चाहिए. वेनेजुएला पर हमला किया गया है. मिसाइलों से बमबारी हो रही है.’ उन्होंने अमेरिकी देशों के संगठन और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल आपात बैठक बुलाने की मांग की है. पेट्रो के इस बयान के बाद लैटिन अमेरिका में तनाव और तेज हो गया है और वेनेजुएला संकट अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और गहराता दिख रहा है.
US Attacks Venezuela Live: क्यूबा ने अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की
वेनेजुएला पर हमला: क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने वेनेजुएला पर किए गए अमेरिकी हमलों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि क्यूबा, अमेरिका की ओर से किए गए इस ‘आपराधिक हमले’ की निंदा करता है. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह इस कार्रवाई की तुरंत भर्त्सना करे. क्यूबा के राष्ट्रपति ने इसे बहादुर वेनेजुएलाई जनता और पूरे लैटिन अमेरिकी क्षेत्र के खिलाफ राज्य प्रायोजित आतंकवाद करार दिया. इस बयान के बाद वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर क्षेत्रीय तनाव और बढ़ता दिख रहा है.
US Attacks Venezuela Live: अमेरिका पर ‘गंभीर सैन्य आक्रमण’ का आरोप, वेनेजुएला ने UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक मांगी
वेनेजुएला पर हमला: वेनेजुएला सरकार ने शनिवार तड़के बयान जारी कर अमेरिका पर ‘बहुत गंभीर सैन्य आक्रमण’का आरोप लगाया है. सरकार के मुताबिक अमेरिकी हमलों में राजधानी Caracas के साथ साथ मिरांडा, अरागुआ और ला ग्वायरा राज्यों में नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. बयान में कहा गया कि देश इस कथित हमले के खिलाफ खुद का बचाव करेगा और अमेरिका पर सत्ता परिवर्तन की कोशिश करने का आरोप लगाया गया. सरकार ने जनता से ‘साम्राज्यवादी आक्रमण को हराने’ के लिए सक्रिय होने की अपील की है और UN Security Council की तत्काल बैठक बुलाने की मांग भी की है.
Venezuela Attack: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमले शुरू किए
वेनेजुएला पर हमला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के अंदर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने CBS News को बताया कि हमलों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है और यह कार्रवाई सुबह-सुबह अंजाम दी गई. पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सभी सवाल व्हाइट हाउस की ओर भेज दिए हैं. राजधानी Caracas में पहले से जारी धमाकों, सैन्य हलचल और आपातकाल के बीच यह कदम हालात को और ज्यादा गंभीर बना रहा है.
US Attack On Venezuela Live: अमेरिका ने वेनेजुएला पर हवाई हमले शुरू किए
वेनेजुएला पर हमला: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के अंदर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं. अमेरिकी अधिकारियों ने CBS News को बताया कि हमलों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है और यह कार्रवाई सुबह-सुबह अंजाम दी गई. पेंटागन ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए सभी सवाल व्हाइट हाउस की ओर भेज दिए हैं. राजधानी कराकस में पहले से जारी धमाकों, सैन्य हलचल और आपातकाल के बीच यह कदम हालात को और ज्यादा गंभीर बना रहा है.
US Attacks Venezuela Live: हमलों को पहले ही मिल चुकी थी ट्रंप की मंजूरी
वेनेजुएला पर हमला: वेनेजुएला में चल रही सैन्य हलचल के बीच बड़ा खुलासा सामने आया है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक राष्ट्रपति Donald Trump ने वेनेजुएला में जमीनी हमलों के लिए कुछ दिन पहले ही U.S. military को हरी झंडी दे दी थी. राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों पर जानकारी रखने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पर क्रिसमस के आसपास चर्चा हुई थी, लेकिन उसी दौरान नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी हवाई हमलों को प्राथमिकता दी गई. क्रिसमस के बाद हमले के कई मौके बने, लेकिन खराब मौसम के कारण कार्रवाई रोकी गई. अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी सेना ऐसे मौसम का इंतजार कर रही थी जो मिशन की सफलता के लिए अनुकूल हो. इस खुलासे के बाद कराकस में हुए धमाकों और मौजूदा सैन्य गतिविधियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल और तेज हो गई है.
Venezuela Explosion Live: राष्ट्रपति मादुरो ने देश में आपातकाल घोषित किया
वेनेजुएला में धमाका: कराकस में हुए धमाकों और बढ़ते तनाव के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. मादुरो ने जनता से अपील की है कि वे ‘साम्राज्यवादी आक्रमण को हराने’ के लिए संगठित हों. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वेनेजुएला इस वक्त बाहरी आक्रामकता का सामना कर रहा है और देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए जनता की एकजुटता जरूरी है. राजधानी कराकस में पहले से ही सुरक्षा बढ़ाई जा चुकी है और सेना व टैंकों की तैनाती के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण होते दिख रहे हैं.
Venezuela Explosion Live: अमेरिकी एयरफोर्स ने ट्रांसपोंडर बंद किए, कराकस के ऊपर दिखे CH-47 हेलिकॉप्टर
वेनेजुएला में धमाका: कराकस में धमाकों के बीच हालात और गंभीर होते दिख रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने सभी विमानों के ट्रांसपोंडर डिएक्टिवेट कर दिए हैं, जिसके चलते FlightRadar24 पर कोई अमेरिकी उड़ान दिखाई नहीं दे रही. इसी दौरान राजधानी कराकस के ऊपर दर्जनों अमेरिकी आर्मी हेलिकॉप्टर और विमान देखे जाने की खबरें हैं, जिनमें CH-47 हेलिकॉप्टर भी शामिल बताए जा रहे हैं. जमीन पर बढ़ी सैन्य हलचल और आसमान में गतिविधि से संकेत मिल रहे हैं कि वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य ऑपरेशन शुरू हो सकता है.
.