Last Updated:
How To Reuse Eggshell: अंडे के छिलके फालतू नहीं होते. आप इसे गार्डन के लिए खाद तैयार करने के साथ कपड़े और बर्तन को चमकाने के लिए भी यूज कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल कैसे करना है, चलिए इस लेख में जानते हैं.
Tips To Reuse Eggshell: इसमें कोई दोराय नहीं है कि अंडा हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा है. लेकिन इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि अंडा जितना अंदर से पौष्टिक और फायदेमंद होता है, इसका छिलका भी उतना ही काम का होता है. यदि आप भी अब तक अंडे के छिलके के फंडे को नहीं समझ पाएं हैं, तो चलिए आज आपको इसे यूज करने के ऐसे स्मार्ट तरीकों को बताते हैं, जो आपके हजारों रुपए बचा सकते हैं.
अंडे के छिलकों को रियूज करने का स्मार्ट तरीका
- अंडे के छिलकों में कैल्शियम, कैल्शियम फॉस्फेट, मैग्नीशियम और केराटिन नामक प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. ये मिट्टी को पोषण देने और पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं. क्योंकि अंडे के छिलके आसानी से कम्पोस्ट बन सकते हैं, इसलिए इन्हें कूड़ेदान में फेंकने की जरूरत नहीं है. आप इन्हें बारीक करके कम्पोस्ट में मिला सकते हैं. इसके साथ ही अंडे का छिलका केमिकल वाले कीटनाशकों की तुलना ज्यादा अच्छा होता है.
- अंडे के छिलके सिर्फ पौधों के लिए खाद ही नहीं हैं, बल्कि आप इन्हें छोटे गमले की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक तेज चाकू से छिलके का ऊपर का हिस्सा काट लें और नीचे का हिस्सा रहने दें. फिर छिलके को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद कैंची या सुई से नीचे छोटा सा छेद करें ताकि पानी निकल सके. कोशिश करें कि यह काम तब करें जब छिलका थोड़ा गीला हो, ताकि वह टूटे नहीं. अब चम्मच से उसमें मिट्टी भरें और अपनी पसंद के हर्ब्स लगा दें.
- अंडे के छिलके बर्तन साफ करने में भी बहुत काम आते हैं. अगर बर्तन में जली या जमी हुई गंदगी हो, तो छिलकों को बारीक कूट लें और उसे गंदे बर्तन पर डाल दें. फिर ऊपर से थोड़ा नमक डालकर स्क्रबर और गर्म पानी से रगड़ें. इससे जमी हुई गंदगी आसानी से निकल जाती है.
- अंडे के छिलकों से आप अपने ब्लेंडर के ब्लेड की धार भी तेज कर सकते हैं. इसके लिए छिलकों को कुछ घंटों या रात भर फ्रीजर में रख दें. फिर उन्हें थोड़ा पानी डालकर ब्लेंडर में पीस लें. ऐसा करने से ब्लेंडर की ब्लेड भी तेज हो जाती है.
- अंडे के छिलकों का इस्तेमाल कपड़े धोने में भी किया जा सकता है. इसके लिए साफ टूटे हुए छिलकों और नींबू के कुछ टुकड़ों को एक छोटे कपड़े के बैग में डाल दें. फिर इस बैग को कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डालकर कपड़े धो लें. अंडे के छिलके और नींबू साबुन के जमाव को कम करते हैं, जिससे सफेद कपड़े पीले या ग्रे नहीं होते और ज्यादा समय तक चमकदार रहते हैं.
About the Author
शारदा सिंहSenior Sub Editor
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
.